---Advertisement---

संत माईकल स्कूल मुरी में ग्रीन डे मनाया गया।

On: August 5, 2023 3:36 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- आज दिनांक 05/08/2023 को संत माईकल स्कूल में ग्रीन डे अपार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ग नर्सरी से वर्ग द्वितीय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बच्चे हरे रंग के परिधान में आए। बच्चे आम, पेड़, अंगूर, हरा मकई, भिंडी, मिर्च, पालक, कद्दू, पपीता, अमरूद आदि परिधान में आए।

हरा रंग जो समृद्धि और उर्वरता का प्रतिनिधत्व करता है। इसी विचार के साथ बच्चे जिस परिधान में आए थे उसके बारे में बताए।

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रीना साहु ने किया। उन्होंने बच्चो को हरियाली के फायदे के बारे में जागरूक किया। बच्चे को हरा फल एवम् सब्जियां खाने के फायदे के बारे में बताएं।

इस कार्यक्रम में स्कूल के निर्देशक श्री राकेश कुमार ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नही है। ऐसे में बेहद जरूरी है की हम पेड़ पौधों, जंगलों, नदियों, भूमि, पहाड़ सबसे महत्व को समझकर उसकी रक्षा करे।

मौके पर स्कूल प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने हरियाली के महत्वों को बच्चो को समझाते हुए सभी बच्चो से अपने अपने घर में एक एक पेड़ लगाने की बच्चो से प्रतिज्ञा ली। सभी बच्चो ने कहा कि हम घर जाकर एक एक पेड़ जरूर लगाएंगे।

स्कूल के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने बच्चो से कहा कि हमे ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी का प्रयोग करना चाहिए। हरा सब्जी खाने से हम तंदुरुस्त रहते हैं आंखों की रौशनी बढ़ती है। इस मौके पर उन्होंने बच्चो को उनकी सुंदर प्रस्तुति के लिए उनको बधाई दी एवम् उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवम् शिक्षिकाए दीपिका कुमारी, सीमा कुमारी, श्वेता सिंह, शोभा शर्मा, श्वेता रेजिस भेंगरा, अनुरिमा कुमार, प्रशांत गौराई आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now