---Advertisement---

परसुडीह:प्रमोद नगर पीएनबी के मैनेजर के यहां भीषण चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

On: March 25, 2026 8:48 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर जूही रोड में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा के घर पर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना घर की देखभाल कर रही बसंती पात्रों से मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पदस्थापित हांसदा का परिवार फिलहाल पंजाब में है। जिसके कारण चोरों ने कितना का माल टपाया है इसका अनुमान लगाया नहीं जा सका है।

घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब पिछले 11 वर्षों से घर की देखरेख कर रही महिला बसंती पात्रो काम पर पहुंची। बसंती ने बताया कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों का सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। डरी-सहमी बसंती ने तुरंत पड़ोसियों और मकान मालिक को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। चोरों ने घर के हर कोने और गैरेज तक को खंगाला है। हालांकि, परिजनों के शहर से बाहर होने के कारण अभी चोरी गई सटीक राशि और जेवरातों का आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन मौके पर कई खाली ज्वेलरी बॉक्स बिखरे मिले हैं। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CJI सूर्यकांत के भाई को फोन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, चीफ जस्टिस बोले- क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा…

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जामताड़ा: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा गड़बड़ झाला, 650 फर्जी सर्जरी,डीसी ने…!

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली