---Advertisement---

गुमला: सिसई प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को लगाई फटकार

On: August 22, 2024 1:31 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता:-मदन साहु

गुमला /सिसई :प्रखंड के अंर्तगत मुर्गू पंचायत के मुर्गू गांव के महिला पशुपालक दिन बृहस्पतिवार को अपनी समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख मीना देवी के कार्यालय कक्ष पहुंचे। जहां पशुपालकों ने प्रखंड प्रमुख को अपनी समस्या बताई। वहीं महिला पशुपालकों की गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रमुख मीना देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव के कार्यालय कक्ष पहुंची। जहां प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर अभिनव कुमार भी मौजूद थे।


पशुपालकों ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेने के लिए अपने महिला मंडल के माध्यम से आवेदन की थी। जिसमें महिला पशुपालक रेणु देवी को पांच सुकर दिया गया था और एक दिन के बाद ही तीन सुकर का मौत हो गया। सुगंती देवी को चार बकरी और एक बकरा मिला था जिसमें एक बकरी का मौत हो गया। प्रति देवी को चार बकरी और एक बकरा मिला था जिसमें तीन बकरी और एक बकरा का मौत हो गया। इसी प्रकार से दर्जनों पशुपालकों की गंभीर समस्या है।

पशुपालकों ने बताया कि खेती बारी होने के कारण हम लोग अपने खेत में काम करने गए थे। वहीं विभाग के द्वारा उन्हें पूर्व में कोई जानकारी नहीं दिया गया था और अचानक से घर पहुंच कर कमजोर पशु दिया गया और पैसा का मांग भी किया गया और पैसा नहीं देने पर पशुओं को खिलाने के लिए चारा भी नहीं दिया गया। वहीं महिला पशुपालकों की समस्या को सुनकर प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने कहा सरकार महिलाओं के आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अनुदान पर योजना का लाभ दे रही है ।

परंतु विभाग के पदाधिकारी खाना पूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फटकार लगाई और सुधार करने को कहा। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने कहा जांच किया जाएगा। जांच में सही पाए जाते हैं तो लाभुकों को इंश्योरेंस का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पशुपालन विभाग में सूचना देने को कहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now