---Advertisement---

गढ़वा: चिनिया प्रखंड के डोल बाजार में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

On: August 19, 2024 3:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: एआईएमआईएम के तत्वावधान में चिनिया प्रखंड के डोल बाजार में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधान सभा के प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि यहां मूलभूत सुविधाओं से दूर है। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक जनता के हक अधिकार को लूट कर बैठे हैं। यहां के विधायक जनता को राज करने के लिए नहीं बल्कि अपने राज करने के लिए बने हैं। जनता का विकास नहीं हुआ है, लेकिन विधायक जी का विकास हो गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार और स्थानीय विधायक सह मंत्री के द्वारा हेमंत सरकार का चुनावी घोषणा पत्र कब लागू किया जाएगा। हेमंत सोरेन सरकार मॉबलिंचिंग कानून कब बनाएगा। हेमंत सरकार मुसलमान के हक व अधिकार कब देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड की सरकार सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम की है। वहीं यहां के विधायक सह मंत्री के द्वारा सिर्फ विकास के नाम पर ढोल बजाया जा रहा है।

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां ना तो अभी तक लोगों को पेयजल, बिजली व सड़क आदि की सुविधा मिल पाई है। यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम किया है। विकास के नाम पर अभी तक यहां कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम ही गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास कर सकता है।

यह बात यहां की जनता भी पूरी तरह समझ चुकी है।उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि हेमंत सरकार ने जो अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। उसमें से कोई भी काम नहीं किया जो जनहित में हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गढ़वा सहित पूरे झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर किसी के द्वारा लगाम नहीं लगाया जा रहा है। बिना चढ़ावा के कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे में जनता परेशान हैं।

लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कमीशखोरी काफी बढ़ी हुई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, जिला सचिव अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी मौलाना मजहर हुसैन, विनय सिंह खरवार, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, युवा नेता सुनील यादव, जितेंद्र यादव, मुन्ना कुमार, दाऊद इब्राहिम, सोशल मीडिया प्रभारी हसनैन मंसूरी आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

मझिआंव के आर.के. पब्लिक स्कूल का दबदबा: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 8 विद्यार्थियों ने जीते पदक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन