---Advertisement---

सिल्ली के लगाम गांव में हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन

On: August 23, 2023 3:00 AM
---Advertisement---

सिल्ली: प्रखंड के कोचों पंचायत के लगाम गांव में मंगलवार को हरे कृष्णा नामहट्ट संघ सिल्ली – मुरी के तत्वाधान में हरे कृष्ण उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करते हुए इस्कॉन मायापुर के झारखंड, पुरुलिया व बांकुड़ा प्रचारक श्रीवास चरण प्रभु ने श्रीमद् भागवत के गजेंद्र मोक्ष लीला एवं कलियुग में भगवान नाम की महिमा को विस्तार पूर्वक बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संकीर्तन शोभा यात्रा के साथ हुई। तत्पश्चात संध्या आरती भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। वहीं खिचड़ी महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर बल्लभ निताई दास, कर्मा प्रभु, देवेंद्र प्रभु, लीला मोहिनी समेत ग्रामीण उपस्थित थे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ए आई समिट में कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया वासेपुर, एक को लगी गोली, गैंगवार की आशंका

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा