---Advertisement---

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान मुखिया के भाई की भुजाली मार कर हत्या

On: March 28, 2026 1:29 PM
---Advertisement---

हजारीबाग :जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र में भुजाली मारकर गोदावर गांव के मुखिया के भाई की हत्या की खबर है। जिससे लोगों में खौफ का माहौल कायम हो गया।

बताया जा रहा है कि रामनवमी जुलूस के दौरान दो युवक वाहन पर चढ़कर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव ने उन्हें नीचे उतरने को कहा। इस पर दोनों युवकों से उनकी बहस हो गई। जिसके बाद अचानक दोनों युवकों ने रामा साव पर भुजाली से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रामा साव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और जुलूस का माहौल बिगड़ गया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी और इसी वजह से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now