---Advertisement---

हजारीबाग : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने किया “स्वच्छता ही सेवा” कार्यशाला का आयोजन, 2 अक्टूबर को सभी गावों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन

On: September 29, 2023 2:38 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: नगर भवन हज़ारीबाग मे पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हज़ारीबाग द्वारा सभी जलसाहियाओं के साथ एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा दिनाक 15.9.23 से 2.10.23 तक मनाया जा रहा है। इसी पखवाड़ा के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला मे जलसहियाओ को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। एक अक्टूबर को सुबह दस बजे से एक घंटे के लिए हर गांव मे श्रमदान कराने के बारे मे बताया गया।

साथ ही दो अक्टूबर को सभी गांवों मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने के बारे मे बताया गया। विभागीय निर्देश के आलोक मे शुद्ध पेयजल के महत्व, उसके संधारण,एफटीके फिल्ड टेस्ट किट से जल जांच के बारे मे जानकारी दी गई। जल जीवन मिशन के तहत बन रहे एसवीएस योजनाओं के संचालन एवं रख रखाव, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के प्रावधानो, ओडीएफ प्लस गांव आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।

जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मे उनकी भूमिका पर भी चर्चा कि गई। उक्त कार्यशाला मे कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार मुंडारी, सहायक अभियंता निखिल कुमार एवं रक्षित कुमार, कनीय अभियंता अरुण कुमार, विजय प्रसाद, प्रदीप तिर्की, विमल कुमार, एसबीएम टीम के सदस्यगण, सभी प्रखंडो के विभिन्न गावों की जलसहिया उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन जिला समन्वयक मनीष कुमार द्वारा किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें