---Advertisement---

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, 2 नक्सली गिरफ्तार

On: May 2, 2025 7:08 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के चरही थाना क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां दो नक्सली पकड़े गए हैं। पकड़े गए नक्सली की पहचान नूतन गंझू के विरुद्ध और प्रेम गंझु के रूप में हुई है। पुलिस को दोनों की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नक्सलियों पर विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जबरन वसूली, धमकी, पुलिस पर हमला जैसे आरोप शामिल हैं। गिरफ्तार नूतन गंझू लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जा रहा था, जबकि प्रेम गंझू उसका भरोसेमंद सहयोगी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क, शस्त्र ठिकानों और अन्य साथियों की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई को हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

हजारीबाग: बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 4 की हालत नाजुक