---Advertisement---

हजारीबाग: स्कॉर्पियो चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 6 अपराधी गिरफ्तार

On: February 12, 2026 9:37 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई एक स्काॅर्पियो कार और 5 मोबाइल भी बरामद किया है। ये चोर खास तौर पर स्कॉर्पियो कार चुराते थे और उनका इस्तेमाल बिहार में शराब की तस्करी के लिए किया जाता था।

12 फरवरी 2026 को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहार नंबर प्लेट लगी एक संदिग्ध कार में सवार कुछ लोग चोरी की घटनाओं में शामिल हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने पेलावल गोडखर मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। गाड़ी में कुल छह लोग अंदर मिले, पूछताछ करने पर, सभी ने चार पहिया वाहन चुराकर बिहार में शराब माफिया को देने की बात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, यासर अली उर्फ अरशद अली उर्फ पप्पू खान उर्फ गुरूजी, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार मेहता, मो. जौनी उर्फ सोहेल और शेखराज शामिल हैं। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ हजारीबाग, रामगढ़ और बिहार के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत पूर्व से मामले दर्ज हैं। इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड यशराब अली उर्फ अशरफ अली उर्फ पप्पू खान उर्फ गुरु जी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य झारखंड और बिहार के अलग-अलग जिलों में सक्रिय थे। ये लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों, अस्पताल परिसर और बाजारों को निशाना बनाकर स्काॅर्पियो कार चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर शराब माफिया को बेच देते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरोह की गिरफ्तारी से हजारीबाग जिले के कटकमदाग, मुफस्सिल, सदर और अन्य थानों में दर्ज वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है। इस गिरोह ने हजारीबाग और रामगढ़ से 10 स्कॉर्पियो कार चुराई थीं। आरोपियों की निशानदेही पर और वाहनों भी बरामदगी की संभावना है। गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

हजारीबाग: बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 4 की हालत नाजुक