---Advertisement---

हजारीबाग: स्वीप मतदाता जागरूकता वाहन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

On: May 10, 2024 1:58 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता (हजारीबाग)

हजारीबाग:- लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर सभी मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय के स्वीप कोषांग द्वारा प्रचार प्रसार के विभिन्न आयामों के माध्यम से अनेकों मतदाता जागरुकता अभियान चलाएं जा रहे है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय भवन परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने स्वीप मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि यह जागरूकता वाहन नगर निगम क्षेत्र में प्रमुख चौक चौराहों, प्रमुख मार्गों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए गुजरेगी। इस वाहन में पंजाबी ढोल,म्यूजिक, इलेक्शन रिलेटेड क्विज कॉन्टेस्ट,स्ट्रीट प्ले के साथ साथ कई कार्यक्रमों का समावेश होगा।

समावेशी चुनाव को सफल बनाने में शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की भूमिका अहम : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

उन्होंने बल देते हुए कहा कि शहरी इलाकों के मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने से भारत निर्वाचन आयोग के समावेशी चुनाव के परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा।

इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया,स्वीप नोडल पदाधिकारी रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन