---Advertisement---

हजारीबाग: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सरिया लदा ट्रेलर, चालक और खलासी की मौत

On: March 11, 2026 10:12 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरिया लोड कर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर बोकारो से लोहे की सरिया लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दनुआ घाटी के जोड़रही पुल के पास वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया। चालक के नियंत्रण खोते ही ट्रेलर सड़क किनारे से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में ट्रेलर चालक पंकज कुमार (35) और उसके सहायक सतीश कुमार (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रेलर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घाटी क्षेत्र में वाहन की रफ्तार अधिक होने और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन