---Advertisement---

हजारीबाग: अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो, बस और 407 में मारी टक्कर, 2 दुकानों को भी रौंदा, दो की मौत; 5 घायल

On: March 14, 2026 7:09 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चरही स्थित एनएच पर घाटों मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से आ रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सबसे पहले सड़क पर चल रहे एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर ने सामने से आ रही एक बस को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के साथ-साथ सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन भी इसकी चपेट में आ गई।

अनियंत्रित ट्रेलर यहीं नहीं रुका और सड़क किनारे लगी फल और पान की गुमटी को भी रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान फल की दुकान पर मौजूद विक्रेता उदय सिंह (27) ट्रेलर के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दूसरे मृतक की पहचान आदित्य सिंह के रूप में हुई है, जो चरही का ही निवासी था। हादसे में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग भेजा गया, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। बस में सवार यात्रियों को भी दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक रवाना किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रेलर के अनियंत्रित होने के पीछे क्या कारण थे और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन