---Advertisement---

हजारीबाग: धारदार हथियार से युवक की हत्या,उग्र लोगों का सड़क जाम,

On: April 11, 2025 5:03 PM
---Advertisement---

पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी,स्थिति तनावपूर्ण

हजारीबाग: जिले के बड़ा बाजार थाना अंतर्गत खीर गांव के बाकर गली से छुट्टी पर गांव आए युवक की धारदार हथियार से हत्या के खिलाफ लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। स्थिति तनाव पूर्ण हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते को क्षेत्र में पुलिस जवानों की बड़ी संख्या तैनात कर दी गई।

परिजनों के मुताबिक प्रभात दूसरे राज्य में काम करता था और छुट्टी लेकर गांव आया था। शुक्रवार को ही उसे वापस लौटना था।उसकी मां, भाई और बहन उन पर आर्थिक रूप से निर्भर थे।

परिजनों का कहना है कि प्रभात एक साधारण युवक था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार