---Advertisement---

बिष्टुपुर में हज़रत चुना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक,भव्य तैयारियां मुकम्मल

On: April 5, 2026 7:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चुना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7 से 10 अप्रैल 2026 तक बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर दरगाह शरीफ में तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
उर्स का आगाज़ 7 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 8 बजे कुरानख्वानी से होगा। 8 अप्रैल, बुधवार को नमाज़-ए-इशा के बाद उलमा-ए-कराम की तकरीर होगी। 9 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 10 बजे चादर व संदल गश्त होगी, 1 बजकर 20 मिनट पर चादरपोशी और दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम का एहतमाम किया जाएगा। 10 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम का आयोजन होगा। वहीं रात 9 बजे महफिल-ए-शमा का शानदार आयोजन किया जाएगा, जिसमें नुसरत कादरी कव्वाल एंड पार्टी (राजस्थान) बनाम गुलाम वारसी कव्वाल एंड पार्टी (उत्तर प्रदेश) अपनी सूफियाना पेशकश से समां बांधेंगे।
इस उर्स मुबारक में मुल्क के मुख्तलिफ हिस्सों से मशहूर उलमा-ए-कराम और कारी तशरीफ ला रहे हैं, जिनमें मौलाना हाफिज कमरूज्जमां नूरी (भागलपुर), मौलाना हफीजुद्दीन साहब, हज़रत मौलाना मोहम्मद इजहार अहमद (इमाम, बिष्टुपुर जामा मस्जिद), कारी मोहम्मद कलीम कैसर (जुगसलाई), मौलाना मुश्ताक अहमद, कारी हाफिज़ इसहाक अंजुम, कारी अबरार कैसर और हाफिज़ हस्सान मोहम्मद (कोलकाता) शामिल हैं।
दरगाह कमेटी के महासचिव हाजी एस.एम. कुतुबुद्दीन ने तमाम अकीदतमंदों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उर्स मुबारक में अदब-ओ-एहतिराम का खास ख्याल रखा जाए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now