---Advertisement---

दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, चार घायल, सभी घायल रिम्स रेफर

On: January 17, 2024 3:25 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- महुआडांड़ मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बोहटा नदी के समीप दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसमें के रॉबिन लकड़ा पिता निकोलस लकड़ा ग्राम सेमरबुढ़नी उम्र लगभग 35 वर्ष का पैर टूट गया है और चेहरे में भी चोट है। आर्यन मिंज पिता ज्योतिष मिंज ग्राम सेमरबुढ़नी उम्र लगभग 20 वर्ष का दाहिना हाथ दाहिना पैर टूट गया है और सर में भी चोट लगी है। वही वेस्ट बंगाल 24 परगना अशोकनगर कोलकाता से आए हुए टूरिस्ट सुवेंदु घोष 55 वर्ष को पैर में चोट है। वही उनके पुत्र सोमेतू घोष उम्र 26 के बाएं पैर में एवं दाहिने हाथ एवं कमर में चोट लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार वेस्ट बंगाल 24 परगना अशोकनगर कोलकाता से आए हुए टूरिस्ट सुवेंदु घोष एवं उनके पुत्र सोमेतू घोष महुआडांड़ से अक्सी जा रहे थे। वहीं रॉबिन लकड़ा और आर्यन मिंज अपने गांव सेमरबुढ़नी से महुआडांड़ आ रहे थे। इसी क्रम में बोहटा नदी के समीप यह दुर्घटना हुई।

दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ को दिया गया। सूचना प्राप्त होने के उपरांत 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतू लाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के द्वारा किया गया और बेहतर उपचार हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना की जानकारी पाकर महुआडांड़ थाना पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कागज़ी कार्रवाई पूर्ण की। साथ ही महुआडांड़ थाना पुलिस ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया और दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ भी की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका