आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

On: January 6, 2025 3:36 AM

---Advertisement---
सिल्ली: एकल आरोग्य बंता संच के सहयोग से आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया की ओर से एकल आरोग्य प्रकल्प योजना के तहत सिल्ली प्रखंड के अडाल गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावे स्वास्थ्य शिविर प्रखंड के करियाडीह एवं तुनकु में भी आयोजित किया गया। तीनों गांव में करीब तीन सौ लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई उनको निःशुल्क दवाइयां भी दी गई। तीनों गांव में मरीजों की जांच रिम्स से आए छह सीनियर चिकित्सकों की टीम के देख रेख में किया गया। इस टीम में डा मुकुल भाटिया, डा राजमोहन, डा भूपेश, डा दिवेश शामिल है. इनके सहयोग के लिए रिम्स से ही विभिन्न विभागों से तीस प्रशिक्षु चिकित्सकों के दल ने भी सहयोग किया इनमें से डॉ राजकुमार राय,डॉ जूही सिंह,डॉ रवि कुमार,डॉ विपिन कुमार, डॉ विवेक कुमार सहित तीस चिकित्सकों ने सहयोग किया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन आरोग्य संच समिति सिल्ली के अध्यक्ष राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने ओंकार ध्वनि सरस्वती मंत्र के साथ किया गया। इससे पूर्व गांव में स्वच्छता पर जागरूकता के लिए गांव में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल चिकित्सक और ग्रामीण अडाल गांव के विभिन्न मोहल्लों में जाकर स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी। इस मौके पर आरोग्य संभाग महिला समिति के नीलम रानी,मंदिरा गोगोई, कुमकुम,एकल आरोग्य प्रकल्प के कार्यालय प्रमुख राजनाथ महतो, प्रशिक्षण प्रमुख डॉ मनीष, सीटीओ सुरेन्द्र कुमार महतो, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर संतोषी देवी, संच कॉर्डिनेटर सावित्री देवी, विलासो देवी, सेविका सोमारी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद थे।