---Advertisement---

समन अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर हुई सुनवाई, ईडी ने कोर्ट से कर दी ये मांग

On: July 6, 2024 11:39 AM
---Advertisement---

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट पर कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने जवाब देने के लिए समय की मांग की। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में ईडी के समन की अवहेलना करने के मामले में छठी बार भी पेश नहीं हुए थे।

ईडी की ओर से शिकायतवाद के जरिए कोर्ट को बताया गया है कि लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को एक के बाद एक दस समन जारी किए गये थे। लेकिन वह सिर्फ 20 जनवरी को 8वें समन और 31 जनवरी को 10वें समन पर हाजिर हुए थे।

बताते चलें कि इसी लैंड स्कैम मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को नियमित जमानत दी थी। उसी दिन जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गये थे। जेल से आने के छठे दिन ही उन्हें सत्तारूढ़ विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। उसी दिन सरकार बनाने का दावा भी पेश किया गया। 4 जुलाई को हेमंत सोरेन को राजभवन में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ दिलायी गयी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

क्रोमा की ‘फेस्टिव मेगा डील्स’ में कीमतों में 70 प्रतिशत तक की भारी कटौती

रांची में अब प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

होर्मुज स्ट्रेट में फंसे शिप के कैप्टन की मौत, रांची के अरगोड़ा में रहता है पूरा परिवार