---Advertisement---

पलामू में गर्मी ने तोड़ा 47 साल का रिकॉर्ड, पारा 47.5 डिग्री तक पहुंचा, लोग बेहाल

On: May 28, 2024 5:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू: देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के पिलानी में इस बार गर्मी ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज 28 मई को पिलानी का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। झारखंड में भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी ने मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को पलामू का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई महीने में पलामू के लिए इस दशक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मई में सर्वकालिक अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 47.8 डिग्री सेल्सियस है, जो छह मई 1978 को दर्ज किया गया था।

पलामू के अलावा गढ़वा में 47.2, चाईबासा में 43.3, रांची में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार को राज्य के गढ़वा, पलामू एवं चतरा जिलों में कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में