---Advertisement---

मोटरसाइकिल और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, भाजपा पूर्व विधायक रीता मुंडा के पुत्र की मौत एक गंभीर

On: August 10, 2023 3:00 AM
---Advertisement---

रांची:तमाड़ थाना क्षेत्र तमाड़-खूंटी पथ पर पिकअप वाहन (जेएच05एटी 1887) और मोटरसाइकिल (जेएच 01 ईएक्स 0996) की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें तमाड़ निवासी भाजपा की पूर्व विधायक रीता मुंडा की पुत्र रोशन मुंडा की मौके वारदात पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनके साथ पीछे बैठे सुकेश पातर की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन का इलाज तमाड़ अस्पताल में चल रहा है।

घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। पिकअप और मोटरसाइकिल के भिड़ंत कितनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।टक्कर में पिकअप वाहन के सामने मोटरसाइकिल फंस गयी है।

घटना की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now