---Advertisement---

धनसार: एफसीआई रेलवे यार्ड लोडिंग पॉइंट में ताबड़तोड़ गोलीबारी,ट्रक चालक को गोली लगी, लोगों ने तीन को पकड़ा पीटा

On: October 9, 2025 9:01 PM
---Advertisement---

धनबाद:धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित एफसीआई रेलवे यार्ड लोडिंग प्वाइंट में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसके बाद दहशत फैल गई और लोगों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।इस गोली बारी में ट्रक ड्राइवर श्रवण यादव घायल हो गया है जिसे गोली लगी है जिसका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। इस घटना से क्रोधित ट्रक एसोसिएशन और स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध लोगों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस ने पुष्टि की है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

घटना को लेकर एफसीआई गोदाम के ठेकेदार संजय सिंह और कुणाल सिंह पर गोलीबारी कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

गोलीबारी के दौरान मौके से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को चालकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। साथ ही, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और गोलियां भी बरामद की गई हैं।

हड़ताल कर रहे थे ट्रक चालक
दरअसल, एफसीआई के ट्रक चालक किराया वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार 20-25 लोग पहुंचे और चालकों को धमकाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने सात से आठ राउंड फायरिंग की, जिसमें एक चालक घायल हो गया।

थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल लोगों को पकड़ लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को बेनकाब करने का आश्वासन दिया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now