---Advertisement---

झारखंड के 7 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

On: July 26, 2025 2:54 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी इसकी प्रमुख वजह है। ऐसे में झारखंड के सात जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार यानी आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका और जामताड़ा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और खराब मौसम में घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में दर्ज की गई, जहां 50 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा चाईबासा में 30 मिमी, मेदिनीनगर में 16 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी और रांची में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग ने साफ किया है कि 30 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल गरजने और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now