---Advertisement---

जमशेदपुर:सुंदरनगर थाना से कुदादा में रोड पर खड़ी रहती है हेवी व्हीकल्स!जांच शुरू

On: April 20, 2025 3:39 PM
---Advertisement---

RTI ACTIVIST कृतिवास मंडल ने दर्ज करवाया था मुख्यमंत्री सचिवालय में शिकायत

डीएसपी भोला प्रसाद सिंह को मिली जांच कर कार्रवाई व जांच प्रतिवेदन भेजने की जिम्मेवारी

ट्रैफिक पुलिस राजस्व वसूली में मस्त,नो एंट्री के समय बड़ी गाड़ियां शहर में घुसने से जनता त्रस्त

जमशेदपुर:आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड सरकार रांची में एक शिकायत दर्ज करवाया था कि जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की मिली भगत के कारण जमशेदपुर शहर में नो एंट्री के समय भी बड़ी-बड़ी गाड़ियां शहर में घुस जाती है जिसके कारण बड़ी बड़ी आए दिन दुर्घटना हो रही है उसके बावजूद भी वरीय पदाधिकारीयो के द्वारा ट्रैफिक पुलिस के ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई नहीं किया जाना सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात है।

ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की मिली भगत से सुंदरनगर थाना से लेकर कूदादा की मेन रोड की ओर एवं जमशेदपुर शहर के विभिन्न जगहों के मेन रोड के सामने बड़ी-बड़ी गाड़ियां दिन में और रात में खड़ी रहती है जिसके चलते आए दिन बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं घट रही है और दिन में ट्रैफिक जाम हमेशा बने रहती है।

फिर भी ट्रैफिक पुलिस हेलमेट चेकिंग करने के नाम पर राजस्व उगाही करने में व्यस्त रहतीं हैं।

जिसके कारण आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

श्री कृतिवास मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया था कि उपरोक्त मामले पर अविलंब उच्चस्तरीय जांच करवाकर आम नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए रोड के सामने बड़ी-बड़ी गाड़ियों को खड़ी होने नहीं दिया जाय एवं अविलंब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और दोषी ट्रैफिक पुलिस पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाय ।

उपरोक्त मामले की जांच कर कार्रवाई व जांच प्रतिवेदन भेजने हेतु पूर्वी सिंहभूम वरीय पुलिस अधीक्षक ऑफिस भोला प्रसाद सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर 01 को सौंपा गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now