---Advertisement---

24 दिसंबर को होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं अहम निर्णय

On: December 19, 2024 4:59 PM
---Advertisement---

रांची: हेमंत सोरेन कैबिनेट की अगली बैठक प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा में 24 दिसंबर को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस बाबत पत्र जारी किया है। इस पत्र के अनुसार कैबिनेट की बैठक 24 दिसंबर को अपराह्न 04:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। सीएम हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनने के बाद कैबिनेट की ये तीसरी  बैठक होगी।

बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद ठीक बाद 6 दिसंबर को हेमंत सोरेन की नई सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक हुई थी। वहीं, नई सरकार बनने के बाद ये कैबिनेट की तीसरी बैठक होगी।

पहली कैबिनेट में लिये गये फैसले

• सभी मंत्री अपने विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों का दौरा कर वहां के कामकाज की समीक्षा करें।
• योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनकी प्रतिक्रिया लें।
• विभागीय योजनाओं के गुण-दोष का अध्ययन करें और लंबित योजनाओं को पूरा करने की कार्रवाई करें।
• जिन योजनाओं में बदलाव की जरूरत है, उनके प्रस्ताव तैयार करें।
•  दूरदराज, आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्रों में योजनाओं का विस्तार करें।
•  राजस्व बढ़ाने के लिए स्रोतों की समीक्षा करें।
•  सरकारी भवनों का सही उपयोग सुनिश्चित करें और अनावश्यक योजनाओं से बचें।
•  वर्ष 2025-26 के लिए योजनाओं की योजना बनाएं।
•  कर्मचारियों की पदोन्नति और स्थानांतरण की समीक्षा करें।
•  कोर्ट केस की स्थिति की समीक्षा कर सरकार की जीत सुनिश्चित करें।
•  हर जिले में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें।
•  स्थानीय जनप्रतिनिधियों से नियमित संपर्क करें।

•  विभागीय उपलब्धियों को प्रेस के माध्यम से साझा करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग