---Advertisement---

हेमंत सरकार ने रांचीवासियों को दी शानदार सौगात, सिर्फ एक बटन दबाते ही मिलेगी तत्काल मदद

On: February 11, 2025 6:39 AM
---Advertisement---

रांची: रांची शहर के महत्वपूर्ण 50 चौक-चौराहों पर पीले रंग का इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाया गया है। इस बॉक्स में लगे लाल बटन के दबाते ही कमांड कंट्रोल सेंटर से आवाज आयेगी, ताकि आप अपनी समस्या बता सकें। समस्या बताते ही स्मार्ट सिटी और पुलिस की टीम आपकी मदद के लिए संबंधित एजेंसी से संपर्क कर आपको राहत दिलायेगी। इसके लिए न आपको मोबाइल फोन की जरूरत है, न ही किसी नंबर को याद रखने की जरूरत। बस आपके आसपास पीले रंग का बॉक्स होना चाहिए।

सड़क दुर्घटना, चेन स्नेचिंग, गोलीबारी, मारपीट, छेड़खानी, आसपास के इलाके में आग लग जाये या कोई अन्य आपराधिक वारदात होती है, तो तुरंत मदद के लिए इस बॉक्स का उपयोग किया जा सकता है। यह जरूरी नहीं है कि पीड़ित ही फोन करे। प्रत्यक्षदर्शी भी मदद पहुंचाने के लिए कॉल कर सूचना दे सकता है।

वर्तमान में शहर के 50 प्रमुख स्थानों पर ये सुविधा प्रदान की गयी है पर फ्लाईओवर निर्माण और सड़कों की चौड़ीकरण के कारण कुछ बॉक्स अभी हटाये गये हैं। काम संपन्न होते ही बॉक्स को पुनः अधिष्ठापित किया जायेगा। फिलहाल कांके रिंग रोड, मेन रोड ओवरब्रिज, सहजानंद चौक, शनि मंदिर चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, कांके रोड, बिरसा चौक, मेकन चौक, सुजाता चौक, कोकर चौक समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बॉक्स लगाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now