---Advertisement---

चुटूपाली घाटी में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा,मौत, गुस्साईं भीड़ का सड़क जाम

On: October 5, 2025 4:50 PM
---Advertisement---

रामगढ़:चुटूपालू घाटी में सैनी होटल के पास तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक सवार युवक को मौत के घाट उतारने के बाद एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और हाईवे चालक की तलाश में लग गई है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हाईवा को जप्त करने की तैयारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाइवा ट्रक (UP64 BT-6132) ने बाइक सवार युवक और एक कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से एक कार भी चपेट में आ गई, जिसमें सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और एकतरफा सड़क को जाम कर दिया। लोगों में गुस्से का माहौल था और उन्होंने तेज गति और ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी पर नाराजगी जताई।

पुलिस और सांसद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन पांडेय और एसआई उपेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात नियंत्रण और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की। वहीं, रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस भी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन