---Advertisement---

हिमाचल: बस पर पहाड़ का मलवा गिरा, 10 की मौत, कई दबे

On: October 7, 2025 8:27 PM
---Advertisement---

एजेंसी:हिमाचल प्रदेश से एक सनसनी खबर आ रही है जहां बिलासपुर जिले में भारी बारिश के कारण एक बस के ऊपर पहाड़ का एक बड़ा मलवा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है। जिनका शव बरामद कर लिया गया है जबकि बस में 30 लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरठी के पास भालू में एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई।

जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।बस पर मलबा गिरने की वजह से तहस-नहस हो गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 30 लोग सवार थे। बस बरठी के पास से गुजर रही थी तभी मलबा और पत्थर बस की छत आ गिरे। इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की भी खबर है सामने आ रही है। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार संतोषी नाम की निजी बस मलबे और पत्थरों के गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन की टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी मात्रा में मलबा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।बताया जा रहा है कि बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, तभी भालू पुल और बरठी के पास एक पूरी पहाड़ी टूटकर बस पर गिर गई। यह हादसा शाम करीब 6:25 बजे हुआ। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। तेजी से रेस्क्यू किया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भारी भीड़ जमा हो गई। राहत और बचाव कार्यों के लिए जेसीबी मशीनों ने मलबा हटाया। एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि अब तक 10 शव निकाल लिए गए हैं। हालांकि, घायलों का सही आंकड़ा क्या है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें