---Advertisement---

हिंडाल्को ने सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी बीएमडी मशीन, स्वास्थ्य सेवाओं में होगी सुधार

On: February 11, 2026 7:06 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- हिंडाल्को मुरी यूनिट के सीएसआर विभाग द्वारा मंगलवार को सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) मशीन प्रदान की गई। इस मशीन को हिंडाल्को मुरी यूनिट के सीएसआर हेड अनिल सिंह ने रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को औपचारिक रूप से सौंपा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि हिंडाल्को की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि रांची जिले में भी बीएमडी मशीन की उपलब्धता सीमित है, ऐसे में सिल्ली जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस मशीन की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे हड्डियों से संबंधित रोगों की जांच अब स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी और मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान सिल्ली सीएचसी के प्रभारी ने भी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग के लिए हिंडाल्को प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित सीएसआर हेड अनिल सिंह ने कहा कि हिंडाल्को अपने सामाजिक दायित्व के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी दिन बिसरिया में एक स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 600 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। भविष्य में भी हिंडाल्को द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

असम वि०स० चुनाव:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फैसला बदला, 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें कौन-कौन

प०बंगाल:रामनवमी व चुनाव पूर्व कथित जिहादी, नंदीग्राम में राम की प्रतिमा का सिर काट ले गए,शुवेंदु अधिकारी बोले!