मुरी:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बुधवार के दिन स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार जिला स्वास्थ्य समिति रांची एवं हिंडालको सी एस आर विभाग मुरी के सौजन्य से टीवी रोगियों को पौष्टिक आहार वितरण किया गया। यह वितरण प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीवी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के पावन उद्देश्य के अग्रसर करते हुए स्वास्थ्य विभाग रांची झारखंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार एवं रांची डीटीओ एस के साबरी,एम ओ आई सी सिल्ली डॉक्टर एस वास्की एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राकेश राय, अमरेश कुमार, रंजीत कुमार की उपस्थिति में वितरण किया गया। हिंडालको इंडस्ट्रीज मुरी के एचआर हेड अरूण राय के द्वारा बताया गया कि पोषक आहार सहायता सिल्ली प्रखंड के पांच पंचायत को गोद लेते हुए सहायता सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आए सिविल सर्जन ने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में ही घोषणा किया है कि 2025 तक भारत को टीवी मुक्त बनाना है इसको लेकर राज्य सरकार भी काफी गंभीर है। हमें टीवी के मरीज को इलाज में मदद करनी चाहिए क्योंकि एक टीवी का मरीज एक वर्ष में 10 मरीज को पैदा कर देते हैं। हम लोगों को उनसे भेदभाव न कर उनकी सहायता करने की आवश्यकता है। इस मौके पर संस्थान के सीएसआर हेड अनिल सिंह, भारत कुमार सिंह एवं हिंडाल्को के चिकित्सा अधिकारी सौरभ घोष भी मौजूद रहे।
हिंडालको इंडस्ट्रीज के द्वारा टी बी मरीज को पौष्टिक आहार वितरण किया गया










