---Advertisement---

हिंडालको मुरी फुटबॉल प्रीमियर लीग का हुआ उ‌द्घाटन

On: August 8, 2024 4:39 PM
---Advertisement---

मुरी:- हिंडालको मूरी फुटबॉल मैदान में गुरुवार के दिन हिंडालको मुरी फुटबॉल प्रीमियर लीग का भव्य उ‌द्घाटन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ कंपनी के बिजनेस हेड सौरभ खेड़ेकर ने किया। इस लीग में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया है।

उ‌द्घाटन समारोह से पूर्व खेडेकर ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और प्रत्येक टीम के उत्साहवर्धन के लिए प्रेरणादायक शब्द से संबोधित किया।

इस मौके पर प्लांट हेड रोहित चौरसिया, एचआर हेड अरुण राय और सैकड़ों दर्शक भी मौजूद थे। खेड़ेकर ने इस लीग के आयोजन को हिंडालको के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देगी बल्कि टीम स्पिरिट और एकता को भी प्रोत्साहित करेगी। इस लीग का आयोजन कंपनी की खेलकूद और सामुदायिक गतिविधियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सभी टीमों ने अपनी पूरी ताकत के साथ खेल का उम्दा प्रदर्शन किया और दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मैचों का आनंद लिया।

हिंडालको मुरी फुटबॉल प्रीमियर लीग के सफल आयोजन की उम्मीद के साथ हम सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हैं और खेल के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने की आशा करते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका