---Advertisement---

हिंडालको ने नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

On: February 2, 2025 2:52 AM
---Advertisement---

सिल्ली: – हिंडाल्को के सीएसआर विभाग के तहत शंकर नेत्रालय द्वारा सिल्ली प्रखंड के बिसरिया गांव में शनिवार के दिन नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर का उद्घाटन सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक,उप प्रमुख आरती देवी, मुखिया जितनी देवी, सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रियंका सिन्हा ,हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय और अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन भाषण में सभी गण्य मान्य व्यक्तियों ने शंकर नेत्रालय द्वारा इस छोटे से गांव बिसारिया में आयोजित नेत्र जांच शिविर को बहुत सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह के शिविरों में गांव वासियों को बहुत अधिक सुविधा मिलती है साथ ही उन्होंने कहा ऐसे शिविरों के आयोजन से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलती है। हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय ने कहा कि इस शिविर के साथ-साथ और भी कई ऐसे कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किए जाएंगे जो समाज के कल्याण के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे हिंडालको का उद्देश्य अपने सीएसआर प्रयासों के तहत समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस शिविर को सफल बनाने में ग्राम समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें सुभाष महतो, पद्मलोचन,आसाराम ,उप मुखिया काशीनाथ महतो तथा गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों का योगदान सराहनीय हिंडाल्को के सीएसआर हेड अनिल सिंह ने कहा कि आज भी दिन रविवार को इसी तरह का शिविर खेलगांव लगाम में आयोजित किया गया है। जिसका लाभ सभी लोग ले सकते हैं हिंडालको अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। हिंडाल्को इस प्रकार के सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य शिक्षा और कल्याण के क्षेत्र में योगदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now