---Advertisement---

एसपीएल का उद्घाटन मैच हिंडाल्को वारियर्स ने 9 विकट से जीता

On: June 24, 2023 3:24 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी हिंडाल्को मैदान में चल रहे एसपीएल प्रतियोगिता में देर शाम का उद्घाटन मैच राजा ब्रदर्स तथा हिंडाल्को वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमे हिंडाल्को वारियर्स ने राजा ब्रदर्स को 9 विकेट से हरा दिया। हिंडाल्को वारियर्स टाॅस जितकर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। राजा ब्रदर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओबर में 8 विकेट खोकर कुल 100 रन बनाया वहीं हिंडाल्को वारियर्स मुरी ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर कुल 103रन ही बना पाए। आज के खेल में मैन ऑफ मैच का पुरस्कार हिंडाल्को वारियर्स के चंदन मिश्रा को, बेस्ट बॉलर भानु को, बेस्ट केच राजू मंडल को, मोस्ट सीक्सेस चंदन मिश्रा को दिया गया। सिंहपुर नर्सिंग होम के संचालक डॉ रमनेश प्रसाद, एवं राजा ब्रोथर्स फ्रेंचाइजी मोहसिन खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमें सिल्ली सुपर किंग, रॉयल राजस्थान, यंग चैलेंजर्स सिल्ली, मुरी ईगल , अल्टीमेट फिटनेस मुरी फ्रीडम आजसु, मुरी राइडर्स , जामुदाग पैंथर , सिंगपुर लायंस, पंच परगना हीरोज एवं हिंडाल्को वारियर्स, राजा ब्रदर्स शामिल है। इस मौके पर लोन बाॅल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश कुमार महतो, मुरी ओपी प्रभारी बिपुल झा, रेलवे थाना प्रभारी जमादार मुंडा, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, सुनिल सिंह ,संजय सिद्धार्थ, लक्ष्मण महतो, अशोक सिंह, अजित सिंह, ब्रजेश प्रसाद, सिंटू कुमार, , पवित्र मित्रा, कमल महतो, मोहम्मद वशीर, समीर कुमार सिंह समेत सभी 12 टीमों के फ्रेंचाइजी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी