---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट से मिली जीत से उत्साहित होमगार्डस बोले, लागू नहीं हुआ तो विशाल रैली

On: October 3, 2023 11:23 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :आदित्यपुर आदिवासी कल्याण समिति में जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड होमगार्ड जवानों के का शोषण होता है तो यदि समान काम समान वेतन लागू नहीं होता है तो आगामी 2024 को विशाल रैली रांची की धरती पर किया जाएगा।

बता दें कि झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय में समान काम का समान वेतन लेकर याचिका दाखिल की गई थी लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा समान काम का समान वेतन को खारिज कर दी गई होमगार्ड ने सरकार से गुहार लगाई पर सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया होमगार्ड जाकर सुप्रीम कोर्ट से समान काम का समान वेतन का आदेश लेकर आए ।होमगार्ड संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट से समान काम समान वेतन जीत हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा झारखंड होमगार्ड जवानों के का शोषण होता है तो आगामी 2024 को विशाल रैली रांची की धरती पर किया जाएगा ।सुप्रीम कोर्ट के आदेश का झारखंड होमगार्ड में खुशी की लहर है।

इस मौके पर मुख्य पेटीशनर अजय प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ,प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रताप बरवा, चाईबासा जिला अध्यक्ष चरण चटर प्रसाद, मोहित कुमार, लता, रेशमा, संगीता,अमित मिश्रा,मधुसूदन, रजनीश, ज्ञान, दीपक, इत्यादि जवान उपस्थित थे l

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म,गुरदयाल मानावाल टीम ने खोले पत्ते,अब 31 मार्च को दिखाएंगे दमखम