---Advertisement---

झारखंड के 12 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदक, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

On: January 25, 2026 3:53 PM
---Advertisement---

रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले तीन श्रेणियों के प्रतिष्ठित पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष झारखंड के लिए यह घोषणा खास रही, क्योंकि राज्य के खाते में कुल 12 केंद्रीय पुलिस पदक आए हैं। इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक जबकि 11 अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।


डीएसपी सुधीर कुमार को मिला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक


झारखंड जगुआर (एसटीएफ) में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार को उनके उत्कृष्ट, अनुकरणीय और दीर्घकालीन योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। डीएसपी सुधीर कुमार लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं और कई चुनौतीपूर्ण अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी


सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में झारखंड पुलिस के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें
आईजी अनूप बिरथरे, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) और आईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल (प्रोविजन) के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा झारखंड पुलिस के डीएसपी, हवलदार और सिपाही स्तर के कुल 9 जवानों को भी यह सम्मान मिला है।


सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारी और जवान


• आइपीएस अनूप बिरथरे, आइजी, झारखंड जगुआर (एसटीएफ)


• आइपीएस पटेल मयूर कन्हैयालाल, आइजी, प्रोविजन


• संजय कुमार, डीएसपी, झारखंड पुलिस


• कृष्ण कुमार छेत्री, हवलदार


• अरुण कुमार ओझा, हवलदार


• मारकुस सुनवार, हवलदार


• जयदेव प्रधान, सिपाही


• जेनेत मारग्रेट लकड़ा, सिपाही


• कुमुदनी कुजूर, सिपाही


• सुफल ओड़ेया, सिपाही


• मोहम्मद वसीम अख्तर, सिपाही

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now