---Advertisement---

सोलर टंकी गिरने से घर मालिक परेशान

On: December 2, 2024 3:10 AM
---Advertisement---

मुरी:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बड़ामुरी ऊपर टोला में श्रीपद गोराई के चहारदीवारी के अंदर घर से सटे मुखिया निधि से सोलर टंकी का निर्माण 6 वर्ष पूर्व किया गया था ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी का लाभ प्राप्त हो सके। इधर श्रीपद गोराई, तरु देवी एवं विनोद गोराई ने बताया कि सोलर लगने के बाद जब भी खराब होता था तो हम लोग ग्रामीण आपस में चंदा करके सोलर को बनाते थे। परंतु बीते 20 नवंबर के दिन जर्जर हो जाने के कारण सोलर टंकी सहित गिर गया जिससे मेरा मकान का कच्चा दीवार भी टूट गया। बड़ा मुरी(पश्चिमी)पंचायत के मुखिया को सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है। वर्तमान में हम लोगों को अपने ही घर में आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी और बड़ामुरी मुखिया (पश्चिमी)के प्रतिनिधि से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी पर्याप्त फंड के अभाव होने के कारण इसे ठीक नहीं कराया जा सका है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now