---Advertisement---

टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में सम्मान समारोह आयोजित

On: April 4, 2026 9:17 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार , वरीय प्रबंधक, ईआर सुजीत झा समेत यूनियन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज़ अहमद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार ने किया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि इस डिवीजन को मैं अच्छी तरह से जानता हूं । आप सबों के बीच से एक मजदूर भाई हूं। उन्होंने सुरक्षा को सर्वोपरी मानते हुए काम करने की सलाह दिये।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ग्रेड रीविजन अच्छा हुआ है । यह तभी संभव हो सका , जब यूनियन, प्रबंधन एवं तमाम मजदूर भाईयों का साथ मिला। उन्होंने ग्रेड समझौता के विभिन्न विंदुओं पर प्रकाश डाला साथ ही सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम को उप महाप्रबंधक राकेश कुमार ने भी संबोधित किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित