---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया

On: February 7, 2025 3:04 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- बुद्धा पब्लिक स्कूल में 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मौके पर विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत एवं विदाई गीत भी गया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने बच्चों को जीवन चरित्र एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और अपने संदेश में कहा कि हमेशा लगन, मेहनत और ईमानदारी से ही हम अपने मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बचे हुए समय में ईमानदारी पूर्वक मेहनत के साथ पढ़ाई करें ताकि बेहतर परिणाम आ सके।लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की भी सलाह दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के प्राचार्य वी सुधीर राव ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा की मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। मेहनत से ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस कार्यक्रम में शिक्षक गोविन्द्र कुमार सिंह, राकेश,जितेंद्र महतो ,विपुल रॉय, राहुल भद्रा ,नकुल बड़ाईक,प्रेमचंद महतो, विपुल राय,प्रतिमा देवी ,आशा चौधरी ,पायल साव, सुजाता कुमारी एवं हर्षा कुमारी का आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा|

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now