---Advertisement---

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टॉयलेट के लिए बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा; 6 की मौत

On: February 7, 2026 9:08 AM
---Advertisement---

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक दुर्घटना थाना सुरीर क्षेत्र के माइलस्टोन 88 के पास सुबह करीब 2:45 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक प्राइवेट बस एक्सप्रेसवे पर सफर कर रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। चालक ने ग्रीन जोन में बस रोकने के बजाय सड़क किनारे ही बस खड़ी कर दी। बस से उतरकर कई यात्री सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को बेरहमी से रौंद दिया।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही गई जान

कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष सहित दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं औरैया के बेला निवासी अमर दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भयावह मंजर, खून से सना एक्सप्रेसवे

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला। सड़क पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और क्षतिग्रस्त बस व कंटेनर हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पति की घिनौनी हरकत! पत्नी की ऑनलाइन बोली लगाई, इंटरनेट पर डाली अश्लील तस्वीरें और फोन नंबर

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ