---Advertisement---

पाकिस्तान की सेना पर भीषण आतंकी हमला, हेलीकॉप्टर भी मार गिराया, 17 जवानों की मौत, 4 आतंकी ढेर

On: July 15, 2024 3:53 PM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के बन्नू जिले में सेना के छावनी क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए आतंकी हमले में 17 जवानों की मौत हो गई है। जिनमें दो मेजर और 2 कैप्टन रैंक के अधिकारी शामिल हैं। जबकि 54 सैनिकों के घायल होने की खबर है। जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गए हैं।

बताया जा रहा है कि सेना के हेलीकॉप्टर को भी आतंकवादियों ने मार गिराया है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा सरकार के साथ अपना युद्धविराम समाप्त करने के बाद पाकिस्तान के कई शहरों, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now