---Advertisement---

हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे कार्गो शिप पर अटैक का वीडियो किया जारी, देखें हाइजैकिंग का खौफनाक दृश्य

On: November 21, 2023 9:33 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

Ship Hijack:- हूती विद्रोहियों ने समुद्र के अंदर एक बड़ा कारनामा किया है। विद्रोहियों ने एक जहाज़ का अपहरण ऐसे किया मानो किसी फ़िल्म की शूटिंग हो रही हो। हूती विद्रोही पहले एक हेलीकॉप्टर में सवार होकर लाल सागर में गए, जहां उन्होंने वहां मौजूद एक जहाज पर अपना हेलीकॉप्टर उतारा। इसके बाद उसने जहाज पर ही गोलीबारी शुरू कर दी। लाल सागर में चलते जहाज पर उतरते ही विद्रोहियों ने पहले ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाया और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बाद विद्रोही जहाज में आगे बढ़ते हैं और एक केबिन में जाकर वहां मौजूद स्टाफ से सरेंडर करने के लिए कहते हैं। आपको बता दें कि इस जहाज पर 25 लोग सवार थे। हूती विद्रोहियों ने इस जहाज के अपहरण का वीडियो हूती टीवी चैनल ‘अल मशीराह’ पर जारी किया है। हूती विद्रोहियों का दावा है कि इस अपहृत जहाज का संबंध इजराइल से है, लेकिन इजराइल ने हूती विद्रोहियों के इस दावे को खारिज कर दिया है।

ईरान की शह पर हाइजैक हुआ जहाज- नेतन्याहू

जहाज हाइजैक होने की जानकारी मिलते ही नेतन्याहू ने इसका आरोप ईरान पर लगाया था। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ईरान की ओर से अंतरराष्ट्रीय जहाज पर हमला बताया है। उन्होंने कहा यह ईरान की तरफ से की गई आतंकी हरकत है। ये दुनिया पर हमले की कोशिश है। इससे दुनिया की शिपिंग लाइन भी प्रभावित होगी। वहीं, हूती मिलिट्री के प्रवक्ता ‘याह्या सारी’ ने कहा है कि वो जहाज पर मौजूद सभी बंधकों को इस्लामिक उसूलों और तौर-तरीके के साथ संभाल रहे हैं। उन्होंने लाल सागर में इजराइली जहाजों को निशाना बनाने की फिर से धमकी दी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन