---Advertisement---

गोलमुरी थाने के अंदर का विशाल पीपल पेड़ गिरा,दबकर पति की मौत,पत्नी घायल

On: March 15, 2025 4:03 PM
---Advertisement---

हो गया था रोड जाम दुर्घटना की थी और आशंका

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जाम हटाया

टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परबिंदर सिंह सोहेल ने जुस्को,टिनप्लेट प्रबंधन, गोलमुरी पुलिस और लोगों को दिया धन्यवाद

जमशेदपुर :गोलमुरी थाना क्षेत्र में शाम 4:30 बजे के लगभग गोलमुरी थाना के बाउंड्री वॉल के अंदर एक बहुत बड़ा पीपल का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया वह पेड़ इतना बड़ा था कि गोलमुरी थाना क्षेत्र की पूरी रोड पूरी तरह से बंद हो गई थी एवं कंपनी क्वार्टर तक टहनियां चली गई l इस बीच उस पेड़ के नीचे दो दंपति अलग-अलग एक एक्टिवा स्कूटर में एवं एक ल एम एल वेस्पा स्कूटर में जा रहे थे दोनों दोनों ही पेड़ के नीचे दब गए जिसमें एक दम्पत्ति जिसमे उसकी पति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया एवं उनकी पत्नी भी बुरी तरह से घायल हो गई थी जबकि एक्टिवा स्कूटी से जा रहे व्यक्ति भी बुरी तरह से घायल हो गए। उन सभी को स्थानीय लोगों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से तत्काल टिनप्लेट अस्पताल और फिर वहां से उन्हें टी एम एच भेज दिया गया एवं घायलों की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। गोलमुरी थाना क्षेत्र के सामने रहने वाले टिनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष परबिंदर सिंह सोहल ने ,जुस्को प्रबंधन के कौनल पॉल, गोलमुरी थाना के थाना प्रभारी श्री राजन सिंह एवं उनकी पूरी टीम, टिनप्लेट प्रबंधन के सिंह राजन एवं स्थानीय जनता को धन्यवाद दिया कि सभी के सहयोग से तत्काल प्रभाव से यूद्ध स्तर पर कार्रवाई करते वहां से उस बड़े पेड़ को हटाने का काम किया l चुकि होली वाला दिन था अगर उसे पेड़ को रात में वहा से नहीं हटाया जाता तो रात भर में कई और दुर्घटना होने की संभावना थी l कार्य करने के दौरान ही दो गाड़ियां टकराते टकराते बची जिसमें दोबारा वहाँ बहुत भयंकर दुर्घटना होते होते बची l

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now