---Advertisement---

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार के लिए जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी

On: January 10, 2025 9:09 AM
---Advertisement---

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी में काम करने के लिए विभिन्न पदों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। गढ़वा जिला मुख्यालय के जिला परिषद मार्केट स्थित संस्था के जिला कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में आये अभ्यर्थियों ने अपना साक्षात्कार दिया।

बता दें कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी एक ऐसी संस्था है जो महिला सशक्तिकरण, गरीब कन्याओं की शादी सहित कई सामाजिक कार्यों को करती है। झारखंड सहित देश के कई राज्यों में संस्था बखूबी काम कर रही है।

संस्था के सचिव विकास माली ने बताया कि संस्था को अच्छी तरह चलाने के लिए जिला प्रबंधक, प्रखंड प्रबंधक , वार्ड सर्वेयर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि विभिन्न पदों पर कुशल व्यक्तियों की आवश्यकता है जिसको लेकर साक्षात्कार का यह आयोजन किया जा रहा है। जो लोग साक्षात्कार में पास होंगे उनको जॉइनिंग कराया जाएगा। 19 फरवरी तक ट्रेनिंग पीरियड में रखा जाएगा। जो लोग ठीक से काम करेंगे उनको 19 फरवरी के बाद परमानेंट जॉइनिंग कराया जाएगा।

मौके पर सचिव विकास माली के अलावे अयूब खान उर्फ बबन , रंजीत, टिंकू पांडेय आदि संस्था के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now