---Advertisement---

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जूस पिलाते हुए लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ भूख हड़ताल, 20 अक्टूबर तक राशन वितरण करने का निर्देश

On: October 14, 2023 4:21 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने डीलर द्वारा दो माह का राशन वितरण नहीँ करने पर शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है की अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार के आश्वासन दिए 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रखंड के डीलरों द्वारा राशन वितरण नही किया गया था।

जहां बलराम पासवान के साथ ग्रामीणों ने राशन वितरण में कालाबजारी को लेकर अगस्त और सितंबर माह का अंगूठा लगवा कर राशन वितरण नहीं करने का आरोप प्रखंड के डीलरों पर लगा रहे थे। जहां भूख हड़ताल के दुसरे दिन डिएसओ व एमओ भूख हडताल के स्थल पर पहुंच कर वहां बैठे लोगों को जुस पिला कर और भुख हड़ताल पर बैठे लोगो कि मांग को लिखित कागज देकर भूख हडताल समाप्त करवाया।

जहां इस मौके पर बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, डीलर संघ के अध्यक्ष शिवबच्चन प्रसाद यादव, हसमत अंसारी, लतीफ अंसारी, पूर्व जिला परिषद् प्रतिनिधी ऐनुल अंसारी, सचिन गुप्ता, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, आलम अंसारी, विजय चौरसिया, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, छोटू राम, सुमंत मेहता, ललन प्रसाद गुप्ता, रीता देवी, भागमनी कुंवर, उषा देवी, कलावती देवी, रीता देवी, सुनीता कुंवर, रीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार