---Advertisement---

पति ने 1000 रुपये में किया पत्नी का सौदा, दो दोस्तों ने किया गैंगरेप

On: February 10, 2026 2:12 PM
---Advertisement---

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पैसों के लालच में अपनी ही पत्नी को हवस का शिकार बना दिया। आरोप है कि पति ने मात्र एक हजार रुपये के बदले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची।

घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 6 फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज बनवाने के लिए एजेंसी जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पति के परिचित पप्पू और बालकिशन से मुलाकात हो गई।

पति ने रची खौफनाक साजिश

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने दोनों युवकों से एक हजार रुपये लिए और धोखे से उसे उनके साथ भेज दिया। पति ने कहा कि उसे अचानक किसी जरूरी काम से जाना है और पत्नी दोनों दोस्तों की बाइक से गैस एजेंसी चली जाए। पति की बात पर भरोसा कर महिला दोनों आरोपियों के साथ चली गई, लेकिन रास्ते में दोनों उसे जंगल की ओर ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घर पहुंचने पर पति का कबूलनामा

किसी तरह खुद को संभालते हुए पीड़िता जब घर पहुंची तो वहां पति मौजूद मिला। जब उसने पूरी घटना बताई और सवाल किया, तो पति ने जो कहा, उसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता के मुताबिक, पति ने कहा कि उसने इसी काम के लिए दोस्तों से पैसे लिए थे और अब वह इसी तरह उससे कमाई करेगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने जेठ को सूचना दी और थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों पप्पू और बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पति की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।

इस घिनौनी वारदात के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई पति पैसों के लिए इस हद तक कैसे गिर सकता है। फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now