---Advertisement---

मुझे पीटा गया, सात दिन तक खाई जेल की रोटी : अमित शाह

On: March 16, 2025 4:13 AM
---Advertisement---

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के कार्यकाल के दौरान अपनी हिरासत को याद करते हुए कहा कि असम में कांग्रेस सरकार के दौरान, उन्हें पीटा गया और राज्य में सात दिनों तक जेल का खाना खाना पड़ा।

शनिवार (15 मार्च, 2025) को नॉर्थ ईस्ट दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव में पुलिस अकादमी के पहले चरण उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अगले चरण की भी आधारशिला रखी‌। इस दौरान अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज असम में तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। जिस असम में एक जमाने में आतंकवाद की चर्चा होती थी, आज वही असम अपने विकास के लिए जाना जाता है‌ कांग्रेस पार्टी ने असम को इतने सालों तक दंगों की आग में झोंक कर रखा लेकिन मोदी जी के राज में आज असम तेजी से विकास कर रहा है।


उन्होंने कहा, मोदी सरकार में असम में अनेक शांति समझौते हुए, जिसके परिणामस्वरूप हजारों युवा हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे। असम में कभी आंदोलन, गोलीबारी व आतंकवाद की चर्चा होती थी, आज यहां सबसे आधुनिक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगने जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमित शाह ने कहा, “असम में कांग्रेस सरकार ने मुझे भी पीटा है‌। हितेश्वर सैकिया असम के मुख्यमंत्री थे और हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ नारे लगाते थे कि असम की गालियां सुनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी है। हितेश्वर सैकिया दो बार (1983 से 1985 और 1991 से 1996) तक असम के मुख्यमंत्री रहे। अमित शाह ने कहा, मैंने असम में 7 दिन तक जेल का खाना खाया। तब पूरे देश के लोग असम को बचाने आए थे। आज असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग