---Advertisement---

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

On: January 23, 2026 3:21 PM
---Advertisement---

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 23 जनवरी 2026 को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित किया गया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने दिसंबर 2025 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट वेबसाइट पर 29 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।

बता दें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,002 कार्यालय सहायक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।


IBPS RRB क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है कि वे अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए योग्य हुए हैं या नहीं।
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, वे अब IBPS RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025-26 में शामिल हो सकेंगे। IBPS द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में चयनित उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है और उन्हें अब पूरी तरह से मेन्स परीक्षा पर फोकस करना होगा।


IBPS RRB क्लर्क रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक


• IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं


• होमपेज पर मौजूद ‘Recent Updates’ सेक्शन पर क्लिक करें


• यहां CRP-RRBs-XIV से संबंधित लिंक पर जाएं


• अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी


• स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें


• सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा


• रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें


आगे क्या करें उम्मीदवार?


IBPS की ओर से मेन्स परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ibps.in चेक करते रहें। किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now