---Advertisement---

चाईबासा: सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

On: April 6, 2026 11:39 AM
---Advertisement---

चाईबासा : सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की खबर है। इस ब्लास्ट में अनुज कुमार नामक कोबरा बटालियन का जवान घायल बताए जा रहा है। जिसे एयर लिफ्ट कर रांची भेजा गया।

चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए लगाए गए आईईडी में हुए विस्फोट में एक बार फिर सुरक्षाबल निशाना बना है। इस धमाके में कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया है। चाईबासा स्थित पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर भेज जा रहा है। कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ।

पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी अमित रेनू ने की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा इस प्रकार के कायराना हमले पहले भी किए जाते रहे हैं। जिनमें कई निर्दोष ग्रामीणों की जान जा चुकी है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह अभियान और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नक्सलियों की तलाश में अभियान जारी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जवान का स्थिति नाजुक नहीं है और वह मामूली रूप से घायल है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now