---Advertisement---

‘ID कहां है…’ म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, गेट पर रोके गए असीम मुनीर

On: February 15, 2026 12:45 PM
---Advertisement---

म्यूनिख: जर्मनी में आयोजित प्रतिष्ठित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रवेश करते समय सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कुछ पल के लिए रोक लिया और उनका पहचान पत्र सही तरीके से सामने रखने को कहा।

बताया जा रहा है कि जनरल मुनीर जब कार्यक्रम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो वहां मौजूद एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें रोकते हुए कहा, ‘रुकिए, आपका आईडी कहां है? अपना कार्ड दिखाइए।’ उन्हें किसी विशेष मेहमान की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य प्रतिनिधि की तरह ट्रीट किया। कुछ ही सेकंड में स्थिति सामान्य हो जाती है और असीम मुनीर को अंदर जाने दिया जाता है, लेकिन इतने भर से ही मामला सुर्खियों में आ गया।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद असीम मुनीर की किरकिरी हो रही है। आलोचकों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें किसी विशेष मेहमान की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य प्रतिनिधि की तरह ट्रीट किया। विश्लेषकों का कहना है कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी की बात है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल