---Advertisement---

IIM-कोलकाता में पिज्जा और कोल्डड्रिंक से बेहोश कर छात्रा से रेप, बॉयज हॉस्टल में हुई घटना

On: July 12, 2025 9:37 AM
---Advertisement---

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार रात युवती ने संस्थान में पढ़ने वाले एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आईआईएम कलकत्ता का कहना है कि पीड़िता आईआईएम की छात्रा नहीं है और अपनी सहेली के साथ हॉस्टल में ठहरी थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक, छात्रा को बॉयज हॉस्टल में पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक सर्व किया गया। उसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे यौन उत्पीड़न का अहसास हुआ। होश आने पर पीड़िता ने तुरंत अपनी सहेली से संपर्क किया और हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वह ठाकुरपुर पुलिस स्टेशन गई थी, लेकिन मामला हरिदेवपुर थाने के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण वहां शिकायत दर्ज नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दोनों की जान-पहचान हुई थी। पीड़िता को जॉब काउंसलिंग सेशन के लिए बॉयज हॉस्टल में बुलाया गया था। आरोपी स्टूडेंट को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया गया था, आज गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा