---Advertisement---

रांची : उपायुक्त, राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उर्स मेला की तैयारी संबंधित बैठक, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

On: October 4, 2023 5:40 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज समहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में रांची डोरंडा में सालाना लगने वालें उर्स मेला हजरत क़ुतुबद्दीन रिसालदार बाबा की तैयारी को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारी एवं कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप-समहर्ता रांची, श्री केवल कुमार अग्रवाल एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी और कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

साफ-सफाई, ट्रैफिक कंट्रोल, चलन्त शौचालय और अन्य बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश

उपायुक्त, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सम्बंधित सभी अधिकारी को उर्स मेला (हजरत क़ुतुबद्दीन रिसालदार बाबा) 2023 की तैयारी को लेकर मेला का आयोजन भव्य तरीके से बिना किसी परेशानी के साथ संपन्न हो जाए इसपर विशेष जोर देने को कहा एवं मेले में साफ-सफाई, सीसीटीवी, ट्रैफिक कंट्रोल, चलन्त शौचालय, पानी टैंकर, मेडिकल टीम, राजेंद्र चौक के आस-पास साफ-सफाई, पार्किंग सुविधा ( चवनिया मैदान और नेपाल हाउस के सामने, ईदगाह, कुसई ) कव्वाली के दौरान स्टेज पर पुलिस व्यवस्था और अन्य सुविधा पर सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उर्स मेला (हजरत क़ुतुबद्दीन रिसालदार बाबा) 2023 को आपसी सौहार्दपूर्ण और उल्लास के साथ मनाने की अपील

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी लोगों से उर्स मेला (हजरत क़ुतुबद्दीन रिसालदार बाबा) 2023 को आपसी सौहार्दपूर्ण और उल्लास के साथ मनाने की अपील की एवं साथ में कहा यह मेला भव्य तरीके से सम्पन्न हो जाए इसमें सबकी सहभागिता जरुरी हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल