---Advertisement---

बोकारो: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता,एक करोड़ का इनामी नक्सली समेत 8 ढेर

On: April 21, 2025 5:17 AM
---Advertisement---

बोकारो :जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित लुगु पहाड़ी में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच पिछले चार-पांच घंटे से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बहुत बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक करोड़ इनामी विवेक, साहेब राम मांझी, अरविंद यादव समेत आठ नक्सली ढेर हो गए हैं।

सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे से चली आ रही मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ बरामद हुई है।

पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि लूगु पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का दस्ता एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।जिसके बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने लुगुबुरू और झुमरा पहाड़ में नक्सलियों की साजिशों का नाकाम करने के लिए एक सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गये।मारे गये दो नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

बता दें कि बीते 22 जनवरी को भी बोकारो में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गये थे।मृतक माओवादियों की पहचान मनोज बास्की और गिरफ्तार 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई थी।

बता दें कि 20 जनवरी को 15 लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने चंद्रपुरा से गिरफ्तार किया था। उसी से प्राप्त इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now